भिण्ड, 15 जुलाई। नशे से दूरी है जरूरी अभियान की पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने मंगलवार को शुरुआत की। यह अभियान 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस में एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी, थाना प्रभारी लहार रविन्द्र शर्मा ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया।
संवाद के दौरान बालिकाओं को अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया और नशे के कारण होने वाले परिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक विखण्डन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान में उपनिरीक्षक नरेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सूरतराम इंदौरिया, रामरतन शर्मा, आरक्षक लाखन सिंह, सतेन्द्र भदौरिया, विशाल मिश्रा रहे उपस्थित।