– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय आर्य ‘एक पेड मां के नाम’ किया पौधारोपण
भिण्ड, 12 जुलाई। भाजपा के केन्द्रीय प्रदेश नेतृत्व के आभार पर आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड मां नाम’ अभियान के तहत मण्डल मौ के शक्ति केन्द्र असोहना के बूथ क्र.268 शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंधियारीखुर्द के परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि पौधारोपण में सभी की जनभागीदारी होना आवश्यक है। पेड हमें शुद्ध वातावरण, अच्छी हवा उपलब्ध कराते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबको पेड लगाने की प्रेरणा दी है, जिसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखने का काम करेंगे जो कि हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मण्डी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष रामखत्यार सिंह गुर्जर, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, सज्जन सिंह यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुबीर पवैया, गोपालसिंह कुशवाह, पंकज कुशवाह, बीरेन्द्र यादव, पार्षद प्रमोद यादव, बिजेन्द्र चौहान, रामू कुशवाहा, सुरमेश कुशवाह, सरपंचगण गुड्डू चौहान, सलमान सिंह एवं हनुमंत चौहान, जनपद सदस्य पर्वत सिंह जादौन, रामकुमार जादौन, मर्जाद सिंह यादव, शिवपाल गुर्जर, राहुल गुर्जर, अशोक गोयल, रामनरेश कुशवाह, गुप्ता जाटव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे आर्य
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मौ मण्डल के ग्राम देहगांव, गुहीसर, अडूपुरा, किटी, मौ नगर के वार्ड क्र. एक, 5, 12, 14 में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।