मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की मौ इकाई गठित

– इन्द्रपाल गुर्जर अध्यक्ष एवं सत्यपाल चौहान बने सचिव

भिण्ड, 11 जुलाई। मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल मौ इकाई की बैठक जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक शाखा मौ के परिसर में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष अजय राजावत, नेतराम सिंह यादव की उपस्थिति आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समिति प्रबंधक इन्द्रपाल सिंह गुर्जर को मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की मौ इकाई का नया अध्यक्ष बनाया बनाया गया है। समिति के सचिव सत्यपाल सिंह चौहान होंगे।
कमेटी में उपाध्यक्ष नारायण सिंह पवैया, निरंजन यादव, मनोज शर्मा, नितिन शर्मा, महामंत्री प्रताप नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह कोषाध्यक्ष रामाधार सिंह यादव को चुना गया है। सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है। सभी ने संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शाखा प्रबंधक नरेशचंद मांझी ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया है। भोपाल प्रदेश कार्यालय से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में प्रत्येक सदस्य ने 500 रुपए के हिसाब से संगठन की सदस्यता राशि जमा कराई है।