– भिण्डी ऋषि मन्दिर पर किया पौधारोपण, बैठक में पौधारोपण अभियान की समीक्षा की
भिण्ड, 09 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ‘एक पेड मां के नाम’ पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मेहगांव के पूर्व विधायक एवं पौधारोपण अभियान के प्रदेश संयोजक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने किले के पास स्थित भिण्डी ऋषि मन्दिर में पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी इटावा रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पौधारोपण अभियान की समीक्षा की। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक उपेन्द्र राजौरिया ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि दायित्वन कार्यकर्ता पौधारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं, ताकि यह अभियान जिले में सफलता की ओर आगे बढ सके। केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का यह प्लांटेशन अभियान महत्वपूर्ण है, इसीलिए इस अभियान को आगे बढाने के हेतु हमें हर मण्डल पर पलक नियुक्त करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को पौधारोपण के लिए टिप्स देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगे जैसे- पीपल, बरगद, आम, जामुन, जो बडे होकर ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ हवा देने का काम करेंगे। उन्होंने अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पर्यावरण टोली अभियान के जिला स्तरीय सदस्य जिले के सभी मण्डलों में अपना प्रवास कार्यक्रम तय करें और पौधारोपण के लिए लक्ष्य हर मण्डल को दें तब यह कार्य आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठों के जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी को भी इस अभियान में लगे और अधिक से अधिक पेड लगाना है का संकल्प दिलाए।
सह जिला संयोजक शिवप्रताप सिंह राजावत ने आभार व्यक्त करते हुए जिले के कार्यकर्ताओं को पौधारोपण करने के लिए जागृत किया और उनका लक्ष्य निर्धारित कर इस अभियान में कार्यकर्ताओं को जुड जाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह एवं उपेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेता नवल किशोर मिश्रा, जिला महामंत्री कमल शर्मा एवं मनोज अनंत, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, पिंकी शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा एवं बजरंग सिंह भदौरिया, पर्यावरण अभियान की जिला टोली सदस्य महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठक, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गीता भदौरिया, सुनील बाल्मीकि, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया के सह जिला प्रभारी शेखर खटीक, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, अतिराज सिंह नरवरिया, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश सिंह उर्फ दीपू राजावत, मण्डल अध्यक्षगण प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, शेरू पचौरी, विकास बौहरे, जेलसिंह नरवरिया रायसिंह नरवरिया, मोनू भदौरिया, नीरज शर्मा, अरविन्द सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, राजकुमार सिंह गुर्जर, मनोज सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड, भगवती प्रसाद थापक, महामंत्री राजीव उपाध्याय, मनोज जैन, पार्षद हेमूराव जैन एवं बृजेन्द्र सिंह कुशवाह सागरा, श्याम किशोर दीक्षित, सत्यम सोनी, प्रशांत सोनी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।