राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य के पुत्र पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त करने

भिण्ड, 03 जुलाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के इन दिनों पार्टी संगठन कार्य से बाहर होने पर उनकी अनुपस्थिति में उनके बडे सुपुत्र प्रशांत आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ मण्डल के आधा दर्जन से भी ज्यादा गांवों और मौ नगर में उन पीडित परिवारों के बीच जाकर शोक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने किसी न किसी तरह से अपने परिजन को खो दिया है। उनके परिजनों को दु:ख की इस घडी में धैर्य रखने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रशांत आर्य जितवार सिंह का पुरा, गुमारा, रतवा, घमूरी, नगर मौ के वार्ड क्र.9, 12 में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे। अंत में शाम को मौ नगर के वार्ड क्र.12 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में भी शामिल हुए और कथा श्रवण करने के बाद कथा वाचक से आशीर्वाद लिया। उनके साथ मार्केटिंग के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार शास्त्री, भाजपा जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, पूर्व जनपद सदस्य बृजेन्द्र सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष मालनपुर मुकेश जाटव, मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, नप उपाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल महामंत्री जगत सिंह कुशवाह, मटरू शर्मा, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामनिवास यादव, जिला आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, पार्षद प्रमोद यादव, सरपंच अजब सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद बकील सिंह यादव, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह परिहार, सुरेन्द्र जैन, मण्डल उपाध्यक्ष विमल सिंह कुशवाह, मण्डल मंत्री संजय सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राणा, मण्डल मंत्री धर्मवीर चौबे, महामंत्री रामकुमार जादौन एवं अशोक गोयल, अमृतलाल खटीक, ध्यानेन्द्र गुर्जर, आशीष आदि मौजूद थे।