– प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रिगण भी हुए विवाह में शामिल
ग्वालियर, 23 मई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रिगण एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा मंत्री तोमर की पुत्री कीर्ति एवं अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र सुमित को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित प्रदेश के अन्य मंत्रिगण भी विवाह समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पत्रकार भदौरिया के भतीजे के जन्मदिन कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान देश के प्रतिष्ठित पत्रकार विकास भदौरिया के विवेक विहार, चेतकपुरी स्थित निवास पर पहुंचे और उनके भतीजे यशवर्धन के जन्मदिन की पहली वर्षगांठ में शामिल हुए। उन्होंने यशवर्धन के साथ केक काटा और उसे गोद में लेकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।