महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा पिंक बूथ: एएसपी

एएसपी सुमन गुर्जर ने रिविन काटकर किया पिंक बूथ का शुभारंभ

ग्वालियर, 20 अप्रैल। जिले में पुलिस द्वारा सराफा बाजार में पहले महिला सहायता पिंक बूथ का उदघाटन किया गया। एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने पिंक बूथ का शुभारंभ पिंक रिबन काट कर किया। सबसे पहले पिंक बूथ ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक अंजू शर्मा, शशि सिंह का माला पहना कर स्वागत किया जो इस पिंक बूथ पर तैनात रहेंगी।
कोतवाली थाना इंचार्ज मोहिनी वर्मा ने बताया कि इस पिंक बूथ में महिलाओं की शिकायत प्राथमिकता से सुनी जाएगी और उनकी शिकायतें सुनने के लिए महिला आरक्षक सुबह से देर रात तक हमेशा उपस्थित रहेंगी। इस पिंक बूथ में वायरलेस सेट भी उपलब्ध रहेगा पधारे अतिथियों का स्वागत प्रभारी थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा एवं संजय कट्ठल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिले में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए पुलिस में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है।


एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि यह पहला पिंक बूथ है जिस के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा, इस तरह के अन्य पिंक बूथ और भी बनाए जाएंगे जैसे उरवाई गेट, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, मुरार पर भी इसी प्रकार के महिला सहायता पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे। यह पिंक बूथ चौकी एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के सहयोग से बनाई जा रही हैं। संचालन एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने एवं आभार प्रकट प्रभारी थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने किया। चौकी के शुभारंभ पर एएसपी गजेन्द्र वर्धमान, डीएसपी अपराध किरण अहिरवार, आजाक थाना प्रभारी अनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर, सोना चांदी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन, समाजसेवी सुरेश गुप्ता, माधव अग्रवाल, विशाल जैन, धीरज गोयल, नरोत्तम रेनवाल के अलावा समस्त महिला डेस्क प्रभारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।