-परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित
भिण्ड, 24 फरवरी। शिक्षा व समाजसेवा तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेकर धरातल पर कार्य कर रहे परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष रमेश कटारे के संरक्षण व नवोदित शहर अध्यक्ष बल्लू पुरोहित की नेतृत्व में स्वरूप विद्या निकेतन में आयोजित की गई, जिसमें जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि जिलेभर में तकरीबन आधा सैकडा ब्राह्मण संगठन सामाजिक कार्य कर रहे हैं। यदि हमें वास्तव में ब्राह्मण एकजुट करने का कार्य करना है तो सभी संगठन एकजुट होकर प्रयास करें और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने व संगठित करने का कार्य करें।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा ने कहा कि संघ वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक कार्य कर रहा है। यह बात सही है कि कुछ संघठन राजनैतिक लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन जब बात हमारे समाज को उनकी आवश्यकता की आती है तो उस वक्त वही राजनैतिक लोग हमारे साथ खडे नहीं होते हैं हमें ऐसे राजनैतिक लोगों को भी आईना दिखाने का कार्य करना चाहिए। हमें अपनी ताकत दिखानी होगी तभी हम कामयाब होंगे।
बैठक में प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामशंकर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ रंजीत प्रसाद शर्मा, जिला महासचिव परमानंद शर्मा, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, बीरेन्द्र भार्गव, रामनिवास शर्मा, अभिषेक शर्मा, रामकुमार पुरोहित, प्रदीप पुरोहित पदाधिकारी मंचासीन रहे। मंच संचालन कवि धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने एवं आभार शहर अध्यक्ष बल्लू पुरोहित ने व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीनारायण दैपुरिया, इंद्रप्रकाश त्रिपाठी, सत्यनारायण शर्मा, प्रमोद दुबे, मीडिया प्रभारी गिरिराज पाण्डेय, विकास बोहरे, अबधेश शर्मा, संतोष दुबे, शिवदत्त शर्मा, सुरेन्द्र पुरोहित, कोशलकिशोर शर्मा, रामनिवास शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रभा मिश्रा, नीलम शर्मा, वर्षा शर्मा, विनीत शर्मा, किरण शर्मा, सरिता शर्मा, संतोष चौधरी, पपीता शर्मा, ज्योति मिश्रा, नेमा मिश्रा, किरण शर्मा, कविता शर्मा, ममता शर्मा, माया शर्मा, विनीता शर्मा, एडवोकेट करुणा शर्मा सहित सैकडों विप्रजन उपस्थित रहे।