सरस्वती शिशु मन्दिर शालाबर्रु में ग्रामोत्सव आयोजित
रायसेन, 19 दिसम्बर। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय शालाबर्रु तहसील सिलवानी में भव्य ग्रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर अपने गांव को हरित बनाएं। पौधारोपण कर, जल बचाकर अपने गांव को पन्नी मुक्त बनाना है। हमारे गांव समरस स्वाबलंबी और पर्यावरण युक्त बनेंगे तभी हमारा भारत समरस और स्वाबलंबी बनेगा।
जिला प्रमुख एवं प्रांत पर्यावरण संयोजक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि ग्रामोत्सव विद्या भारती की अभिनव पहल है। इसके माध्यम से गांव में उत्साह बढाएं। मेरा गांव मेरा तीर्थ है। हमारे गांव शिक्षा संस्कृति, संस्कार और सामाजिक चेतना के केन्द्र बनें। पंच परिवर्तन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य।
रामकृष्ण रघुवंशी ने कहा कि सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में संस्कार युक्त शिक्षा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। जल संरक्षण कर अपने गांव को पर्यावरण युक्त बनाएं। ग्रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल भैया बहिनों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच रामसेवक पटेल ने कहा कि विद्या भारती पूरे भारत में संस्कार युक्त शिक्षा देने का सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने परिवार प्रबोधन, बालिका शिक्षा, शिशु शिक्षा, वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए युवा पीढी को सचेत करते हुए सामाजिक एवं व्यावहारिक जीवन की जानकारी विस्तार से दी। अपने उदबोधन में कहा शिक्षा देने का काम बहुत विद्यालय कर रहे हैं पर सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में बालकों को समग्र विकास, संस्कृति, संस्कार, और मां वाप का सम्मान करना यह सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय का छात्र अपना अपने विद्यालय का परिवार का और अपने गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगा। ग्राम उत्सव को लेकर गांव में स्वच्छता, तोरणद्वार, रंगोली, भगवा पताका प्रत्येक घर पर लगाई गई है। अपने गांव को ग्राम वासियों ने दुल्हन की तरह सजाया है। हमारा सप्त मण्डल एवं पूर्व छात्रों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई। उसके बाद, शारीरिक कार्यक्रम में योग आसन, व्यायाम योग, पिरामिड, समता आदि साहसिक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रतिभा सम्मान में कक्षा अरुण से लेकर 12वीं तक के सर्वाधिक अंक प्राप्त भैया बहिनों एवं वृदध जनों को सम्मानित किया गया। रंगमंचीय कार्यक्रम में समग्र ग्राम विकास के नौ आयामों पर छात्रों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में, संयोजक मण्डल, आचार्य परिवार भैया बहनों के साथ बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रजनीश सल्लाम ने किया। इसके बाद सामूहिक भोज के वाद ग्राम उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।