कलेक्टर ने निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य किए निर्धारित

भिण्ड, 07 सितम्बर। कलेक्टर ने निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित कर दिए हैं।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अगस्त 2024 को कलेक्टर सभागार में समस्त संचालक/ प्राचार्य अशा. उमावि/ हाईस्कूल भिण्ड की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कक्षा एक से आठवीं तक की पुस्तकों के अधिकतम क्रय मूल्य निर्धारित किए गए। जिसमें कक्षा एक एवं दो तक 800 रुपए, कक्षा तीन एवं चार तक 900 रुपए, कक्षा पांचवी की एक हजार रुपए, कक्षा छटवीं से आठवीं तक 1200 रुपए निर्धारित किए गए हैं। समस्त संचालक/ प्राचार्य अशा. उमावि/ हाईस्कूल भिण्ड सुनिश्चित करें कि उक्तानुसार निर्धारित मूल्य से अधिक की पुस्तकें किसी भी स्थिति में किसी भी छात्र-छात्रा से क्रय नहीं कराएं। यदि इससे अधिक मूल्य की पुस्तकें आपके द्वारा क्रय कराई जा चुकी हैं तो निर्धारित मूल्य से जो भी राशि अधिक है वह संबंधित पालकों को वापिस की जाए एवं मांगने पर तत्काल उपलब्ध कराएं। इस संबंध में आप अपना अभिलेख अपडेट रखें।