आठ प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर लिए नमूने

– नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए

भिण्ड, 12 अगस्त। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ग्राम फूफ, पाली, मानहड, राऊ का पुरा, रजपुरा एवं मौ में छापामार कार्रवाई कर नमूने लिए गए। वहीं शनिवार को को फूफ स्थित जागेश्वर डेयरी संचालक विवेक बोहरे से मावा, घी का नमूना एवं मदर डेयरी फूफ से नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा फूलसिंह दूध डेयरी ग्राम रजपुरा प्रो. फूलसिंह नरवरिया से मावा, हमीद खां पुत्र मुराद खां ग्राम मानहड की गाडी से दूध, ब्रजराज सिंह पुत्र रामअवतार सिंह ग्राम राऊपुरा गोरमी से दूध, रामस्नही बघेल पुत्र श्रीराम बघेल ग्राम पाली से दूध, राधेश्याम डेयरी मौ प्रो. राधेश्याम यादव से दूध, मावा, घी, योगेन्द्र डेयरी मौ प्रो. योगेन्द्र यादव से मावा, घी के जांच हेतु नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल उपस्थित रहीं।