कस्तूरी हैबिटेट में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज

भोपाल, 07 अगस्त। अवधपुरी स्थित कस्तूरी हैबीटेट कॉलोनी में हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी की सभी महिलाओं ने मिलकर धूमधाम से हरियाली तीज मनाया।

कॉलोनी की सदस्य नेहा ने बताया कि आयोजन में मेहंदी, ग्रुप डांस, विभिन्न प्रकार के गेम एवं उपहारों का वितरण कार्यक्रम किया गया। आयोजन का संचालन प्रियंका मित्तल एवं मधुलिका त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौम्या, पूजा, कंचन, शालिनी, राखी, अल्पना, मोहिनी नेगी, शैल सक्सेना, प्रीति एवं दीप्ति का मुख्य योगदान रहा।