मध्यप्रदेश अभियोजन संघ भोपाल के अध्यक्ष बने डीपीओ राजेंद्र उपाध्याय

मध्यप्रदेश अभियोजन संघ भोपाल के अध्यक्ष बने डीपीओ राजेंद्र उपाध्याय

भोपाल 30जून:- जनसम्पर्क अधिकारी भोपाल एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि मध्यप्रदेश के अभियोजन संघ के चुनाव आज दिनाँक 30/06/2024 क़ो भोपाल के मानस भवन में सुबह के 10:30 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के सभी जिलों से लगभग 600 अभियोजन अधिकारियों ने भोपाल में उपस्थित होकर मतदान में भाग लिया। संघ के नििर्वाचन में भोपाल के डीपीओ श्री राजेन्द्र उपाध्याय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए,उन्होंने अभय सिंह राठौर को 152 मतों से पराजित किया,श्री उपाध्याय के पैनल के सभी सदस्य विजयी हुए जिसमे जबलपुर डीपीओ श्री अजय जैन उपाध्यक्ष, एडीपीओ श्री दिनेश आर्य महासचिव, एडीपीओ श्री चौहान सिंह सचिव, एडीपीओ श्री अरविंद दांगी सह-सचिव ,एवम एडीपीओ हुकुमचंद निरंजन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजयी हुए,कोषाध्यक्ष के पद पे श्री कुलदीप भदौरिया निर्विरोध चयनित हुए। इस अवसर पर श्री राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अभियोजन हित के लिए में और मेरे पैनल के सभी सदस्य हर संभव प्रयास करेंगे।चुनाव कार्यक्रम अभियोजन संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री जगपाल सिंह तोमर एवम चुनाव समिति के अन्य सदस्यो की देखरेख में संपन्न हुआ।