दंदरौआधाम में योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

भिण्ड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज द्वारा 40 मिनट योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने योग का महत्व बताते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया, इसलिए मनुष्य को योग करना चाहिए, योग रोग मुक्त कर देता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, शरीर स्वस्थ होने से विचारों में शुद्धता आती है।
इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कई प्रकार के योग आसन में लगाए गए। जैसे शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम के साथ ही पांच मिनट मयूरासन, छह मिनट शीर्षासन, 10 मिनट मंडूकासन का अभ्यास किया। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, प्रमोद चौधरी, राजवीर सिंह गुर्जर, रामवीर सिंह एवं आश्रम के छात्र भी शामिल रहे।