प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गोहद में निकाली प्रभात फेरी

भिण्ड, 21 जनवरी। अयोध्या में होने वाली रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर राम भक्तों नगर में विभिन्न स्थानों से होकर प्रभात फेरी निकाली।
नगर के प्रसिद्ध खेडापति हनुमान मन्दिर से राम भक्तों द्वारा पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, इटायली गेट, नया बस स्टैण्ड, अटल चौक, गंज बाजार, भानु घटिया, होते हुए पुन: खेडापति हनुमान मन्दिर पर पहुंची। इस प्रभात फेरी के दौरान रामधुन के साथ महिलाएं आगे आगे चल रही थीं। पीछे रथ सवार होकर भगवान राम चल रहे थे। इसी दौरान नगर में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इस फेरी में जनमानस के साथ-साथ महिलाओं ने भी चढ-चढकर हिस्सा लिया।
सोमवार को विभिन्न जगह होंगे कार्यक्रम
गोहद नगर में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। छैकुर वाले हनुमान मन्दिर पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा भक्ति का कार्यक्रम रखा गया। यहां लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य उपस्थित होंगे। सदर बाजार स्थित सीताराम मन्दिर पर शासन द्वारा कार्यक्रम रखा गया है, हठीले हनुमान मन्दिर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। खनेता धाम रघुनाथजी के मन्दिर पर दीपावली मनाई जाएगी, लक्ष्मन तलैया मन्दिर पर रामकथा का आयोजन किया जा रहा। इसके साथ ही हर्षण विद्या निकेतन द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर में स्थान-स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।