अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पार्षद ने बांटे दीपक

भिण्ड, 21 जनवरी। भगवान राम की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश की पावन धरा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इस अवसर पर पूरे भारत में खुशी का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में देश के कोने-कोने में दीपावली जैसा माहौल बनेगा। इस खुशी के अवसर पर भिण्ड नगर पालिका के वार्ड क्र.34 के पार्षद मनोज जैन ने गरीब बस्ती जाकर घर-घर में पांच-पांच दीपक बांटे और सभी से हाथ जोडकर विनम्र निवेदन किया कि आप भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में घर-घर दीपक जलाएं, भगवान राम जन-जन के राम हैं। इस अवसर पर पार्षद मनोज जैन, बल्लू जोशी, रामौतार, राजीव, संजीव, हर्षित आदि उपस्थित थे।

मौ नगर हुआ अयोध्यामय, मन्दिरों में जयश्रीराम का हुआ घोस

मौ। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में संपूर्ण भारत में सहित भिण्ड जिले के मौ नगर परिषद क्षेत्र में भी जगह-जगह मन्दिरों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई। जयश्रीराम की घोष से मौ नगर गूंज उठा। इस अवसर पर मौ नगर में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जयश्रीराम के नारे एवं बच्चे, बडे, बूडे के मन में श्रीराम रूप अमृत में हुआ।