जिन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा है, जनता उन्हें नकार देगी : पवैया

गोहद में भाजपा जिलाध्यक्ष, परेट चैराहे पर सांसद एवं पार्टी कार्यकर्ता एवं रामभक्तों ने अगवानी कर किया स्वागत

भिण्ड, 20 जनवरी। अयोध्या में श्रीराम के 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवायी में होने जा रहे राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रामजन्म भूमि आंदोलन के मुख्य नायक, पूर्व सांसद, बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक जयभान सिंह पवैया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिण्ड होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ता एवं रामभक्त एवं अयोध्या में राम मन्दिर आंदोलन में शहीद कारसेवकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विजय ध्वज फहराया।
पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ग्वालियर से भिण्ड की सीमा में प्रस्थान करते हुए गोहद चैराहे पर कार सेवा में शहीद हुए प्रमुख संत पुत्तू बाबा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अयोध्या जाते समय तत्कालीन सरकार द्वारा बनाई गई दीवाल तोडने में अयोध्या के लिए कारसेवकों ने प्रस्थान किया, जहां चंबल पुल पर विजय ध्वज फहराया। जयभानसिंह पवैया का परेड चैराहे पर पार्टी कार्यकर्ता एवं सभी रामभक्तों ने उनका स्वागत किया। इटावा होते अयोध्या के लिए प्रस्थान किया, पवैया की अगुवानी करते अयोध्या जाने के लिए उनको ससम्मान विदाई दी। जयभानसिंह पवैया का गोहद से लेकर चंबल पुल तक पार्टी कार्यकर्ताओं एवं रामभक्तों ने जय-जय श्रीराम का उदघोष करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया। इसी तरह भाजयुमो के युवा नेता जयंत किरार ने भी अपने युवा साथियों के साथ उनकी अगुवानी करते हुए पुष्पवर्षा की। भिण्ड शहर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने उनकी अगुवानी करते हुए स्वागत किया।
इस अवसर पर जयभान सिंह पवैया ने कहा कि जिन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा, जनता उन्हें नकार देगी। भगवान श्रीराम हम सबके आदर्श हैं, राम जन्मभूमि आंदोलन में जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहूतियां दी, 22 जनवरी को उनका बलिदान साकार होकर श्रीराम लला मन्दिर में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने मन्दिर ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण पत्रिका भेजी गई, जिस न्यौता को उन्होंने अस्वीकार करते हुए राष्ट्र एवं राम विरोधी चेहरे को जनता के सामने उजागर कर दिया। यह उनकी तुष्टिकरण नीति है।
इस अवसर पर मप्र सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव सिंह भदौरिया, जण्डेल सिंह कुशवाह, श्रीराम मन्दिर संकल्प अभियान समिति के जिला संयोजक रामप्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, बजरंग सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी, गीता राजावत, शीला शर्मा, बेबी राठौर, खुशबू जैन, ज्योति सुदर्शन बौहरे, गुड्डी राजावत, मण्डल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, अमित जैन, शेरू पचौरी, जिला महामंत्री मनोज अनंत, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, संतोष सिंह मसूरी, वैभव सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, कप्तान सिंह कुशवाह, सूर्यकांत श्रीवास, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार शिवहरे, विष्णु कुमार शर्मा, वीरसिंह भदौरिया, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, गोहद नगर अध्यक्ष विवेक जैन, गोहद ग्रमीण मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।