विहसंत सागर महाराज का गोहद की ओर मंगल विहार 14 को

भिण्ड, 13 जनवरी। गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ 14 जनवरी को बरासों जैन मन्दिर से गोहद की ओर मंगल विहार करेंगे। जहां 18 जनवरी को गोहद चौराहे पर स्टेशन रोड स्थित जैन मन्दिर में भव्य शिखर त्रय बेदी चौबीसी मानस्तंभ शिलान्यास समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा।
पार्षद मनोज जैन ने बताया कि गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज ससंघ गत 29 दिसंबर से भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासों जैन मन्दिर में विराजमान है। जहां पर नववर्ष के अवसर पर एक जनवरी को भगवान महावीर स्वामी का महामस्तिकाभिषेक कार्यक्रम किया था, जिसमें विधान, पूजा अर्चना कर नववर्ष को उत्साह पूर्वक सुप्रभात महोत्सव के रूप में मनाया था।