कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से जिले में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भिण्ड, 02 जनवरी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक असित यादव ने भिण्ड जिले में कानून व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्वाध रूप से चालू रखने के लिए रात्रि में भ्रमण पर निकले। मालनपुर टोल नाके तक व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक समान की निर्वाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी लगाई और जिम्मेदारी तय की।

जिले में कानून व्यवस्था बनाने के लिए मजिस्ट्रेटों की लगाई ड्यूटी

भिण्ड। जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने भिण्ड जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के जान माल की सुरक्षा के लिए उनके क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व्यवस्था में सहयोग के लिए कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। बस/ ट्रक यूनियन के ड्रायवरों द्वारा प्रदर्शन/ चक्का जाम किए जाने से मालनपुर से फूफ हाईवे पर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इस हेतु पेट्रोलिंग व्यवस्था जारी की गई है, पेट्रोलिंग व्यवस्था में सहयोग हेतु निम्नानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी उनके नाम के सम्मुख स्थान पर लगाई गई है।
थाना मालनपुर (ग्वालियर सीमा से) गोहद चौराहा तक राकेश श्रीवास्तव मोबाइल नं.9406965156, नायब तहसीलदार गोहद की गोरमी, मेहगांव, बरोही, गोहद चौराहा सीमा से मेहगांव तक, देहात एवं शहर कोतवाली श्रीनिवास शर्मा नायब तहसीलदार मेहगांव मोबाइल नं.6264248609 और मेहगांव से फूफ चंबल पुल तक राकेश कुमार इमले नायब तहसीलदार भिण्ड मोबाइल नं.9425114969 की ड्यूटी लगाई गई है।