सायपुरा में नव वर्ष पर हुआ सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन

भिण्ड, 01 जनवरी। आलमपुर नगर के समीप ग्राम सायपुरा में खेडापति सरकार हनुमान मन्दिर पर नव वर्ष के अवसर पर जनकल्याण हेतु संगीतमय सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है।
श्रृद्घालुओं को सुंदरकाण्ड का महत्व समझाते हुए पं. हरिओम अरजरिया ने कहा कि यह पाठ करने से व्यक्ति भवसागर से तर जाता है। मनुष्य को जीवन में कभी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पडता, सुंदरकाण्ड सुनने से मनुष्य के आत्मिक एवं भौतिक ज्ञान का विकास होता है। विश्व में सभी जगह सुंदरकाण्ड की महिमा है। बता दें कि पं. अरजरिया गत 11 साल से विभिन्न प्रदेशों में सुंदरकाण्ड का पाठ कर रहे हैं। पाठ के समापन पर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक किशोरी सिंह कौरव, महेन्द्र झा, राममिलन परिहार, यशवंत परिहार, गोलू राठौर, पुष्पेन्द्र कौरव, संतोष कौरव, श्रीराम कौरव, आनंद वैस, विकास बेस, राजू परिहार आदि श्रोता उपस्थित रहे।