सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान समारोह के लिए साहित्यकार हुए भुवनेश्वर रवाना

ग्वालियर संभाग से 27 साहित्यकार होंगे कार्यक्रम में शामिल

ग्वालियर, 17 दिसम्बर। सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह 2023 अखिल भारतीय साहित्य परिषद का त्रिदिवसीय साहित्यकार समागम 19 से 21 दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, ग्वालियर से श्रीधर पराडकर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं देशभर से साहित्यकार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ग्वालियर से डॉ. कुमार संजीव, डॉ. ज्योत्सना सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, आशीष अमडेकर, डॉ. लोकेश तिवारी, उपेन्द्र कस्तूरे, जान्हवी नाइक, राम अवतार शर्मा, ब्रह्मदत्त श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, आशुतोष शर्मा (प्रांत महामंत्री) सहित संभाग से कुल 27 साहित्यकार सम्मिलित हो रहे हैं। जो रविवार को ग्वालियर से ट्रेन द्वारा रवाना हो गए हैं।