अभा स्वतंत्रता सेनानी/ उत्तराधिकारी संगठन ने शहीद रज कलश यात्रा का किया स्वागत

इटावा, 17 दिसम्बर। राष्ट्रीय शहीद मेला चैरीटेबल ट्रस्ट राष्ट्रधर्म स्थल नगला ठकुरी वेवर, जिला मैनपुरी उप्र के संयोजन में काकोरी मन्दिर लखनऊ से दिल्ली तक जाने वाली देश के अमर शहीदों की रज कलश यात्रा की टीम प्रमुख धर्मेन्द्र अज्ञानी, अनुराग शुक्ला, उमेश यादव, अनुराग यादव, आकाश यादव का प्रदर्शनी पण्डाल इटावा में शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी/ उत्तराधिकारी संगठन एवं सैनिक प्रकोष्ठ इटावा से सेनानी वीरांगना श्रीमती प्रेमशिला पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीन्द्र नाथ दत्त, संयोजक अखलेश प्रधान, महामंत्री अशोक सोनी ‘निडर’, उपाध्यक्ष श्रीमती करुणा रानी गुप्ता, सचिव श्रीमती गीता दीक्षित, अध्यक्ष व्यापार मण्डल डॉ. आलोक दीक्षित, प्रतिभा शंकर दीक्षित, रामकुमार ऋषीश्वर, राजकुमार गुप्ता, सलीम खान, विनय कुमार वर्मा, श्रीमती ज्योति वर्मा, जिलाध्यक्ष भिण्ड ओमप्रकाश कुशवाह, उपाध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल, योगेन्द्र कुशवाह के साथ सेना के पूर्व कैप्टन रघुराज सिंह यादव, सूबेदार मेजर कृपाल सिंह, सूबेदार ब्रजेश कुमार, अवधेश कुमार, शशिकांत तिवारी, सत्यपाल सिंह, सुभाष चंद्र द्वारा शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन समर्पित किए गए।

इस अवसर पर यात्रा संयोजक धर्मेन्द्र अज्ञानी ने अपने उदबोधन में कहा कि देवस्थान की तरह राष्ट्रदेव के मन्दिर बनाकर राष्ट्र भक्तों की पूजा की जानी चाहिए, ताकि भावी पीढी में भी देशभक्ति के संस्कार जाग्रत हो सकें। शहीद रज कलश यात्रा का समापन 19 दिसंबर को दिल्ली इंडिया गेट पर शहीद स्मारक पर रज कलश स्थापना के साथ होगा।