कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
भिण्ड, 15 दिसम्बर। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय भिण्ड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें समस्त चिकित्सक अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर कार्यरत मिले।
जिला चिकित्सालय भिण्ड में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी हेतु परेशानी का सामना करना पड रहा था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शक्ति सिंह किरार को अनुबंधित कर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउण्ड सेवा देने हेतु अधिकृत किया। 18 दिसंबर से जिला चिकित्सालय भिण्ड में गर्भवती महिलाओं हेतु नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिल गोयल, आरएमओ डॉ. देवेश शर्मा उपस्थित रहे।