भिण्ड, 01 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी गोहद मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वां जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जा रहा है। भाजपा मण्डल गोहद द्वारा नमो उपवन के तहत 71 पौधों का रोपण करकर नमो उपवन का नाम दिया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रभारी राजावत, मण्डल उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी मदन कुशवाह, सह प्रभारी हरिओम भटेले, भीकम कौशल, ओमप्रकाश कुशवाह, रामसिया जाटव, महेश श्रीवास्तव, ओपी आर्य, संतोष राठौर, रामप्रसाद कुशवाह, रिंकू भटेले, सौरभ पांडे, लाखन सिंह गुर्जर, दशरथ घुरैया, दिनेश श्रीवास, पिंकी सगर, खल्ली कुशवाह, मयंक भटेले, अरविंद शर्मा, अमन व्यास प्रमुख रूप से मौजूद थे।