पूर्व सहमति से किया जाए स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन का आयोजत

अभा स्वतंत्रता सेनानी संगठन इटावा की आवश्यक बैठक आयोजित

इटावा, 05 नवम्बर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन गैर राजनैतिक पंजीकरण संख्या-31570/1996 जनपद इकाई इटावा उप्र की आवश्यक बैठक संगठन की संरक्षक श्रीमती प्रेमसिला पाण्डेय की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीन्द्रनाथ दत्त दुबे की अध्यक्षता में रविवार को पक्का तालाब स्थित सैनानी भवन में आयेजित की गई।
बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रनायक नेता सुभाष चन्द्र बोस, लालबहादुर शास्त्री, छैलबिहारी वर्मा, उदय प्रताप सिंह यादव, तुलसीराम वर्मा, मोहम्मद मुमताज अली, किशोरीलाल वर्मा, रामस्वरूप वर्मा सहित पूर्व विधायक सत्य नारायण दत्त वर्मा, छक्कीलाल यादव, बेनीप्रसाद पाण्डेय, सालिगराम सविता, भगवानदास वार्मा, रामनाथ सोनी, सूर्य नारायण विद्यार्थी, लालाराम दीक्षित, आदि अनेकानेक शहीद एवं सैनानियों का स्मरण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। साथ ही सर्व सम्मति से जिला प्रशासन से मांग की गई कि वर्ष 2023-24 में नुमाइश पण्डाल इटावा में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का आयोजन जिला कार्यकारिणी की पूर्व सहमति से किया जाए। अन्यथा की स्थिति में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज एवं कार्यकारिणी कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए विवश होगी। संचालन जिला महामंत्री अशोक सोनी ‘निडर’ ने किया।
बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री मुन्नालाल कश्यप, संयोजक अखिलेश वर्मा ‘प्रधान’, रामलखन यादव, अतुल सोनी, करुणारानी गुप्ता, रीता दीक्षित, रागिनी वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, शंभूदयाल सविता, प्रतिमा शंकर दीक्षित, रामकुमार ऋषीश्वर, यतीन्द्र कुमार शर्मा, शरद गुप्ता, यतीन्द्र त्रिपाठी, अंजली गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, योगिता यादव, रम्मू वर्मा, राघवेन्द्र वर्मा, नीरज वर्मा, शिवनारायण एवं नंदन पोरवाल उपस्थित थे।