स्वीप गतिविधि के तहत अटेर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भिण्ड, 26 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधि में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड मनोज सरियाम के मार्गदर्शन में नैतिक मतदान के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों के क्रम में जिले की विधानसभा अटेर में मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
महिलाओं को मतदान में भागीदारी बढाने और लोकतंत्र में अपने मत की कीमत को समझने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया गया। विधानसभा अटेर में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगता का आयोजन किया गया और मतदान के महत्व को समझाया गया।