जिला प्रशासन की सह पर अवैध उत्खनन से प्रतिदिन दो करोड़ की हो रही राजस्व चोरी : डॉ. गोविन्द सिंह

भाजपा विकास व धर्म के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमरहा कर कर रही हैं : चौधरी राकेश सिंह
कांग्रेस अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जंगी प्रदर्शन कर, करेगी कलेक्ट्रेट घेराव : मानसिंह कुशवाह

भिण्ड, 25 सितम्बर। कांग्रेस प्रदेश नेतत्व के आह्वान पर भिण्ड जिले में भजापा सरकार के तानाशाह रवैए को एव क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेठी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति के रूप पूर्वमंत्री लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह उपस्थित रहे एवं उनके साथ पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, देवाशीष जरारिया आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह एवं मंच का संचालन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री व लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल, डीजल के दामों से किसान के खेतीबाड़ी की लागत में प्रति बीघा 730 रुपए की बृद्धि हुई और साल में 7300 रुपए की, भाजपा सरकार किसान को अनुदान राशि छह हजार रुपए दे रही है और ले 7300 रुपए रही है। इस तरह महंगाई बढ़ाकर भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जिले में अवैध रेत-गिट्टी के उत्खनन से जिले को दो करोड़ रुपएकी राजस्व की प्रति दिन क्षति पहुंच रही है, यह सब जिला प्रशासन की सह पर हो रहा है। अगर इसमे सुधार नहीं हुआ तो अक्टूबर में दूसरे सप्ताह में कांग्रेस पार्टी रोड पर उतर कर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। जिसमें शीर्ष नेतत्व की आने की संभावना व्यक्त की।
पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा विकास व धर्म के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमरहा कर रही है, चंबल एक्सप्रेस वे से लेकर किसानों को अनुदान के नाम पर गुमरहा कर रही है। अंत में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि जिले का प्रशासन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों को अनदेखा करने का काम कर रहा है तथा भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेठी वरिष्ठ नेतत्व के मार्गदर्शन से अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी, जिसमे आप सभी लोग सहियोग कर, जिला प्रशासन को कांग्रेस की ताकत दिखाने का काम करें, आपकी एकता ही हमारी ताकत है।
धरना स्थल पर डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले पहुंचे जहां उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर खिजर मोहम्मद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, अरविंद अरेले, रणजीत गुर्जर, ब्रजकिशोर शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, डॉ. राधेश्याम शर्मा, विनोद पंडित, राहुल कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुलदीप गुर्जर, अवध किशोर सिंह गुर्जर, पिंकू चाडिय़ा, उदय परिहार, अजय माहोर, रमजान खान, कैलाश माहोर, दीपक, बंटी शर्मा, सूरज शर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर, किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आशीष गुर्जर, युवा कांग्रेस भिण्ड के जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा, स्वदेश गुर्जर, अवधेश प्रजापति, रतन चन्द्र जैन, अशोक जैन, रॉकी तोमर, समीर भदौरिया, राजेन्द्र परिहार रामलखन कुशवाह इत्यादि लोग मौजूद रहे।