पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, मायाराम शर्मा एवं शैलेन्द्र सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

भिण्ड, 08 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भिण्ड जिले से पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता मायाराम शर्मा एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह को मनोनीत किया है। जिन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में जो जिम्मेदारी मुझे दी है इसे पूर्ण करता पर निष्ठा के साथ संगठन विस्तार के लिए आगे बढाएंगे। वहींं एडवोकेट मायाराम शर्मा ने कहा कि पार्टी ने मेरे नाम पर विचार करते हुए प्रदेश में जो जिम्मेदारी दी है, मैं अपने दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वाह करूंगा। एडवोकेट शर्मा जमीन से जुडे संगठन के कार्यकर्ता हैं और बराबर संगठन के महत्वपूर्ण दायित्व को निभाते चले आ रहे हैं, वहीं मप्र में पूर्व में खाद्य आपूर्ति निगम के राज्य स्तरीय संचालक के रूप में भी काम किया। वर्तमान में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के संयोजक का कार्य कर्तव्य निष्ठा के साथ कर रहे हैं पूर्व में जिला महामंत्री के पद पर भी उन्होंने कार्य किया। शैलेन्द्र सिंह कुशवाह संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पूर्व में संगठन मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं।
प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने पर बधाई देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एसं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केशव सिंह भदौरिया, एडवोकेट अवधेश सिंह कुशवाह, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पूर्व विधायकगण रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया, मथुरा प्रसाद महंत, मुन्नासिंह भदौरिया, श्रीराम जाटव, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र राणा, संजीव कांकार, डॉ. रमेश दुबे, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, अशोक चौधरी, रोमेश महंत, कृष्णकांता तोमर, मप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा, राममिलन शर्मा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, विनोद दीक्षित एडवोकेट, अवधेश शर्मा, नारायण शर्मा एडवोकेट, रामबरन सिंह गुर्जर एडवोकेट, नीलम भदौरिया एडवोकेट, ममता भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्षों में राजकुमारी जैन, अनिल सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह दादा, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्रियों में उपेन्द्र राजौरिया, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, मनोज आनंत, जिला महामंत्रियों में धीरसिंह भदौरिया, कमल शर्मा, धर्मसिंह भार्गव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सागर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, प्रो. इकबाल अली, फुरकान काजी आदि प्रमुख हैं।