महिला चौपाल के माध्यम से मनीष व राहुल कर रहे योजनाओं का प्रचार

भिण्ड, 22 सितम्बर। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजनांतर्गत ग्राम पंचायत बाराखुर्द में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाराखुर्द के ग्राम जुंगे सिंह का पुरा आंगनबाडी केन्द्र पर, छोटेसिंह का पुरा, सरमन सिंह का पुरा की महिलाएं एवं ग्राम बाराखुर्द आंगनबाडी केन्द्र पर बाराखुर्द, सुल्तान सिंह का पुरा, नारायन सिंह का पुरा एवं छिगेंसिंह का पुरा की महिलाओं को एकत्रित किया गया।
महिलाओं सें उनको मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जाना एवं वंचित महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रद्वय मनीष सिंह कुशवाह, राहुल राजपूत ने महिलाओं सें बारी-बारी संवाद किया एवं संवेदनशीलता से उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में वृद्ध महिला धाकेली ने बताया कि उनको विगत कई वर्षों से पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके पेंशन पंजीयन हेतु जनसेवा मित्रों ने सहयोग कर पंजीयन हेतु उन्हें दस्तावेज आदि की जानकारी दी गई। विकलांग बालिका शिवा ने बताया कि उनका जन्म से अभी तक विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिससे उनको सामाजिक न्याय विभाग से संचालित शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र मनीष सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश सरकार जनहितैषी योजनाओं के साथ ही महिलाओं के आत्मसम्मान को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार आम जनमानस की सरकार है। साथ ही लाडली बहना लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए भांजियों के लाडले मामा एवं बहनों के प्यारे भईया की दीघार्यु की कामना की। महिला चौपाल में करीब दो सैकडा महिलाएं उपस्थित रहीं जिनसे संवाद कर योजनाओं के लाभ के बारे में चर्चा हुई। महिलाओं की चौपाल को आयोजित करने में आंगनबाडी कार्यकर्ता रचना देवी, रंजना देवी राजावत, संतोषी गोयल, शीला देवी, सुमन गोयल एवं आंगनबाडी सहायिका महादेवी गोयल सहित अन्य सभी सहायिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं।