भिण्ड, 19 अगस्त। प्रकृति और पर्यावरण के संवर्धन के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण है। भिण्ड ब्लॉक से मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र आशुतोष शर्मा नंदू ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के साथ किया पौधारोपण किया।
इस अवसर पर आशुतोष शर्मा नंदू ने कहा कि आइए संकल्प लें, स्वजनों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, यही हमारी जिम्मेदारी भी है, हमारे माता-पिता ने हमेशा ही भारत की संस्कृति के अनुरूप में हमें पाला है। हमारे अभिभावक के संस्कार ही हैं, जो हम आज समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रकृति से लगाव के साथ-साथ हम प्रकृति को ईश्वरीय तत्व मानते आ रहे हैं। इसलिए हमने आज जन्मदिन के अवसर बरुआ फार्म हाउस दीनपुरा में एक दर्जन से अधिक आम के पौधों का रोपण किया है।
शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने के लिए पौधा लगाना काफी जरूरी है। अगर एक व्यक्ति पांच पौधे लगाते हैं, तो हमारी धरती हरी भरी हो जाएगी। खासकर अपने बच्चों के जन्मदिन पर पांच पौधे लगाएं तो ग्लोबल वार्मिंग से हमारी धरती की रक्षा होगी। कहते हैं कि जीवन में मकान बनाने से लेकर मरने के बाद भी लकडी की जरूरत लोगों को पडती है। एक पेड से लोगों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। छाया, फल, लकडी, फूल, दवा आदि पेड से ही मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में अधिक से अधिक पेड लगाना चाहिए, जिससे लोग उसका सदुपयोग करते सके। लोग जहां जन्मदिन पर जश्न मनाते हैं। वहीं उन्हें पेड लगाने से शांति मिलती है। पौधरोपण से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बल मिलता है। दफ्तर से लेकर मकान, आस-पास की सडक आदि पर हरियाली बनी रहे, इसी को सब अपना मुकाम बनाएं। तभी पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार हो सकता है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र टीम से प्रद्युम्न शर्मा, अनुराग कटारे, नीरज श्रीवास, आशीष बघेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य दीपक यादव, सदस्य सर्वे भवंतु सुखिन संगठन के सदस्य आकाश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, मिथिलेश जोशी, अमन यादव आदि समाजसेवियों ने पौधारोपण किया।