पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भाजपाइयों ने दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 06 अगस्त। भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि सुषमा स्वराज एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से भारत की सेवा की। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की उम्र में हृदयघात होने से निधन हो गया था। अपने निधन के चंद घण्टे पहले सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के लिए ट्वीट कर मोदी सरकार की सराहना की थी।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि सुषमा स्वराज ने आजीवन जनसेवा व राष्ट्रोत्थान को लेकर काम किया। वे चित्रता में मित्रता की प्रतीक थीं, तो निडर, साहसिक एवं प्रखर व्यक्तित्व थीं। उन्होंने आजीवन सकारात्मक सोच के साथ काम किया। जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए काम किया। हमेशा नई चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को नया आयाम दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत, मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं श्याम राठौर, मण्डल महामंत्री सत्येन्द्र राजावत एवं संतोष भरौली, मण्डल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे, मण्डल मंत्री प्रशांत सोनी एवं सूरज बरुआ, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवामोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, भूपेन्द्र ओझा, राहुल गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।