भिण्ड, 27 जुलाई। संत राजिंदर आश्रम न्यू फल मण्डी सर्किट हाउस के पास भिण्ड में गुरुवार को हुजूर बाबा सावन सिंह महाराज का प्रकाश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्यान शिविर से हुई, जो सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक, शब्द कीर्तन (कव्वालियां) 10:30 से 12 बजे तक, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति बाल सत्संग कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से एक बजे तथा महान पुरुषों की वाणी पर सत्संग एक बजे से दो बजे तक किया गया। स्थानीय फीचर (सत्संगियों) द्वारा सत्संग में हुजूर बाबा सावन सिंह महाराज के जीवन के बारे में बताया गया। उन्होंने अपनी शिक्षा में बताया कि हमें अपने माता-पिता की सेवा सच्चे मन से करनी चाहिए, सभी तीर्थों का फल माता-पिता की सेवा में समाहित है। अंत में प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में दूर-दराज से हजारों की संख्या में उपस्थित हुए सभी सत्संगी (अनुयायियों) को प्रसाद (लंगर) का वितरण किया गया।