देवी संध्या की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा विधूना में 29 से

भिण्ड/औरैया, 19 जुलाई। उप्र के औरैया जिले के विधूना में भागवताचार्य देवी संध्या की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 29 जुलाई से चार अगस्त तक दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगा।
कथा संयोजक रामनरेश जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन एवं व्यवस्थापक सभी भक्तजन विधूना एवं अंचल के सभी क्षेत्रवासी रहेंगे। मां अन्नपूर्णा लाडली सरकार, बाबा भोलेनाथ की कृपा एवं प्रेरणा से परिणय पैलेस, गांधी इंटर कॉलेज के पास, अछल्दा रोड, विधूना जिला औरैया उप्र में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा यह दिव्य महोत्सव होने जा रहा है। श्रीमद् भागवत भगवान की कृपा के सानिध्य में जन-जन के हृदय में भगवत भाव का प्रसारण हो ऐसी मंगल कामना के साथ समस्त धर्मानुरागी भक्तजन विधूना को पावन आमंत्रण है। कथा में पारीक्षित मां अन्नपूर्णा लाडली सरकार, बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा से होने जा रही है।
चंबल की माटी मप्र में देवीजी की कथा की धूम चहुंओर मची हुई है, इसी के अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भक्तजन भागवत कथा का कार्यक्रम ले रहे हैं तथा इसमें देवीजी के सभी भक्तजन बढ़-चढक़र भाग ले रहे है। वास्तव में यह कथा चंबल अंचल के वासियों के लिए गौरव की बात है। विगत माह पूर्व देवी संध्या की रामकथा हिमाचल प्रदेश में हुई, उस कथा में सभी भक्तजनों ने रामकथा का आनंद लिया था। खेरी धाम, अंब हिमाचल प्रदेश में यह कथा वास्तव में बेमिशाल रही। इस कथा के बाद देवीजी की कथा का विस्तार दिन प्रतिदिन हो रहा है एवं कथा सुनने वाले भक्तजनों में इजाफा हुआ।