भाकिमो के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री बघेल का लहार में होगा स्वागत कल

मुख्य अतिथि के रूप में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

भिण्ड, 10 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जिसमें भिण्ड जिले के सरपंच एवं भाजपा के कई दायित्व का निर्वाहन करने वाले नंदराम बघेल को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उनका प्रथम नगर आगमन 12 सितंबर को लहर में हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके अभूतपूर्व स्वागत की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रसाल सिंह करेंगे।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, विकास बोहरे, दीपक सिंह राजावत, देवेन्द्र उपाध्याय, कुलदीप सिंह कौरव ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री नंदराम सिंह बघेल की स्वागत यात्रा भिण्ड सर्किंट हाउस से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर होकर ऊमरी, गोरई, रोन, बिडख़री, मिहोना, ररी, महाराणा प्रताप चौराहा से लहार पहुंचेगी एवं यात्रा का समापन उपाध्याय गार्डन बरहा रोड लहार में होगा, जहां विशाल जनसभा का आयोजन होगा।
भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने कहा कि प्रदेश मंत्री बघेल का लहार क्षेत्र की सीमा में कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल और स्वागत इस यात्रा में सम्मिलित होकर उनकी ताकत को आगे बढ़ाएं, पार्टी के मण्डल पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में निवासरत कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण आप सभी सादर आमंत्रित है।