गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व

भिण्ड, 14 अप्रैल। बैसाखी पर्व के अवसर पर आर्य नगर भिण्ड स्थित गुरुद्वारा में ग्रंथि हरविंदर सिंह खालसा द्वारा गुरुवाणी का पाठ कर अरदास की गई एवं महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। इसके बाद कण्डा-प्रसाद व लंगर का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर नरेन्द्र चावला, राजेन्द्र भमड़ी, देवेन्द्र अरोरा, बबलू सिंधी, बृजबिहारी खालसा, तनुज खत्री, बलदेव राज खत्री, सरदार कौशल सिंह, गोरे सिंह, सूरत सिंह, केशव सिंह, ललित खत्री, ज्ञानसिंह, दातार सिंह, अवतार सिंह, हरि मेहरोत्रा, अजय सिंह, अरुण भारद्वाज, शोभा बालवानी, मधु अरोरा, हेमा बालवानी, मधु कृष्णानी, रेखा कृष्णानी, जया कृष्णानी, अरुणा चावला, मीना चावला, सोनू चावला, कविता बालवानी, रिंकी अरोरा, शिखा चावला, दलजीत कौर अरोरा, अनीता अरोरा, तमन्ना गुलाटी, शिखा अरोरा, पूजा भंवड़ी, सरोज भंवड़ी, नविता अरोरा, हिन्दू भारद्वाज, सीमा श्रीवास्तव, जीत कौर, जसवीर कौर, सिमरन फेरवानी, रिचा कृष्णानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।