पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ धर्म यात्राएं नहीं, कर्म यात्रा निकाल रहे हैं : गोविन्द राजपूत

जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत मीडिया से हुए रूबरू

भिण्ड, 13 अप्रैल। मप्र सरकार के राजस्व, परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ धरम यात्राएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह उनकी धर्म यात्रा नहीं यह कर्म यात्रा है, क्योंकि 15 माह के कांग्रेस की सरकार में जिस प्रकार जनता को उत्पीडऩ किया गया था और जब कांग्रेस की सत्ता चली गई तो उनके पास अब कोई नीति नहीं है धर्म यात्रा से जो राजनीतिक बोर्ड कब आने का संकेत रचाने का काम कर रहे हैं, प्रदेश की जनता उनके पिछले कर्मों को लेकर समझ चुकी है कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया। वे 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के भव्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आए भिण्ड शहर के संस्कृत गार्डन में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मिशन 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को उनके घर तक हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम किया है। जनता जल योजना का लाभ प्राप्त कर रही है, कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, कोई नीति नहीं है, तो बैठे यही सही कि धर्म यात्रा निकालें और धर्म यात्रा नाटक नौटंकी उनकी चलने वाली नहीं है, यह कांग्रेस पूर्ण रूप से हिन्दू विरोधी है। चाहे वह दिग्विजय सिंह हों या कमलनाथ, हमेशा राष्ट्र द्रोही और हिन्दू विरोधी बयान देकर हाईलाइट होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दिवालियापन का जो आरोप लगाया है तो वह पहले अपने स्वयं को देखें, फिर किसी पर दिवालिया होने का आरोप लगाएं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के सामने एक ईमानदार अच्छे मुख्यमंत्री के रूप में साबित हुई है।
प्रभारी मंत्री राजपूत ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक विशाल कार्यक्रम भिण्ड में हो रहा है और 70 करोड़ की लागत से विद्युत परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम भव्य हो और इसके लिए मैं सर्व समाज की जनता से अपील करता हूं कि कार्यक्रम में पधार कर इसे प्रभावी बनाएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, शिवशंकर समाधिया मुन्नासिंह भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा उपस्थित थे।