भिण्ड, 10 फरवरी। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर ब्राह्मण समाज को वर्ण व्यवस्था बनाने वाले बयान को गलत बताया और कहा कि किसी भी जाति विशेष को अपमानित न करें। ये व्यवस्था ब्राह्मणों की बनाई हुई नहीं है।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से कहा कि वर्ण व्यवस्था तो त्रेता युग मे भीं भगवान श्रीराम को क्षत्रिय वंश और रावण को ब्रह्मण वर्ग से उल्लेखित किया गया है। लेकिन भीं दोनों समाज एक दूसरे का सम्मान और आदर करते हैं। उन्होंने मोहन भागवत को सलाह देते हुए कहा कि संघ को सभी समाज का सम्मान करना चाहिए, इसलिए किसी दलित समाज या पिछड़ा वर्ग से संघ का प्रमुख चुनना चाहिए, न कि दूसरे समाज का अपमान करना चाहिए। संघ प्रमुख को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।