खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु किया रैली आयोजन

भिण्ड, 25 जनवरी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स मप्र में आयोजित होने जा रहे हैं। जिसके प्रचार प्रसार के लिए शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में रेली का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य विमल मालवीय, डॉ. एके रायपुरिया, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. अब्दुल इसाक, डॉ. देवेन्द्र भास्कर, डॉ. कल्पना कुलश्रेष्ठ, मनोज चौधरी एवं अन्य लोग भी शामिल हुए।

बच्चों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में प्राचार्य ने बताया कि ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, मण्डला, बालाघाट, महेश्वर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है, इसके बारे में और भी कई जानकारी दी गई। इस अवसर पर खो-खो, कबड्डी, चेस, योगा दो दिवसीय खेलों का भी आयोजन किया गया।