चंदन लगाने से कुछ नहीं होता, कर्म करने से फल देता है भगवान : राजा पण्डित

भिण्ड, 27 दिसम्बर। मिहोना नगर के उरई रोड पर प्राचीन मन्दिर श्री हनुमान गढ़ी सरकार पर चल रही त्रिदिवसीय श्रीराम कथा में पं. गौरव भारद्वाज महाराज जिला इटावा, राजा पंडित रामायणी जिला औरैया, श्री हर्षिता किशोरी जी वृंदावन धाम, श्री मेहताव शरण महाराज जिला शिवपुरी इन सभी प्रसिद्ध कथा वाचकों के मुखारविंद से समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों ने संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान किया।
इस अवसर पर राजा पंडित रामायणी जी ने कहा कि इंसान को अपने मुख से कभी किसी को बुरा नहीं बोलना चाहिए, मनुष्य अपनी करनी का फल यहीं भोग कर जाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नृपेन्द्र सिंह जूदेव, लहार एसडीएम आरए प्रजापति, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, मन्दिर के पुजारी पं. बद्रीनारायण शर्मा, पं. रामेश्वर दयाल जी महाराज सहित नगर व क्षेत्र के लोगों ने कथा का आनंद उठाया और पण्डाल में बैठे झूमते रहे। कार्यक्रम आयोजक स्वयं हनुमान जी महाराज एवं रामभक्त हैं। मुख्य व्यवस्थापक सचिन शर्मा समाजसेवी पत्रकार हैं। वासुदेव बघेल मण्डल कोषाध्यक्ष ने वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया।