सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 को

स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के आयोजन हेतु बैठक कल

भिण्ड, 27 दिसम्बर। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2023 को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाना है।
अपर कलेक्टर जयप्रकाश सैयाम ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड, वन मण्डल अधिकारी भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिण्ड, प्राचार्य शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य शा. कन्या महाविद्यालय भिण्ड, उपायुक्त सहकारिता भिण्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग भिण्ड, तहसीलदार भिण्ड, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, प्राचार्य शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड, प्राचार्य शा. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि भिण्ड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड को पत्र जारी कर कहा है कि इस संबंध में 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कक्ष में बैठक का आयोजन किया जाएगा।