विशुद्धमती माताजी का नगर प्रवेश, विधायक ने की आगवानी

भिण्ड, 11 दिसम्बर। आर्यिका गणिनी विशुद्धमती माताजी का नगर में मंगल प्रवेश लश्कर रोड से हुआ। जिनकी आगवानी के लिए आचार्य विमर्श सागर महाराज के संघ से माताजी पहुंची। साथ में विधायक संजीव सिंह कुशवाह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविसेन जैन, महासभा अध्यक्ष मुकेश जैन, पार्षद मनोज जैन, अमित जैन डिंपी सकल जैन समाज के साथ पहुंचे। विधायक ने बैठकर माताजी को चरण वंदना कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि यह भिण्डी ऋषि की तपोभूमि है, यहां पर संतों का आवागमन बना रहता है। मेरा बड़ा ही सौभाग्य है कि मुझे आए दिन संतों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहता है। माताजी का आज नगर में आगमन हुआ है, मुझे बड़ी खुशी होती है कि ऐसे संतों के दर्शन मुझे मिल जाते हैं।

माताजी का इटावा के लिए हुआ विहार

आर्यिका गणिनी विशुद्धमति माताजी ससंघ का मंगल विहार सम्मेद शिखर की ओर चल रहा है, जिसमें माताजी ग्वालियर, मालनपुर, गोहद, मेहगांव होते हुए भिण्ड नगर में रविवार को सुबह प्रवेश किया था, जिसमें वह आहारचर्या के पश्चात दोपहर दो बजे इटावा के लिए विहार कर गईं। उनके विहार की व्यवस्था अहिंसा ग्रुप द्वारा की गई।