समाजसेवी भटेले की पत्नी का निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड, 28 अक्टूबर। गोरमी नगर के समाजसेवी एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ गोरमी के अध्यक्ष मुंशीलाल भटेले की पत्नी का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि गोरमी मुक्तिधाम पर हुई। उनके निधन पर स्थानीय राजनेताओं, पत्रकारों एवं गायत्री परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, समाजसेवी अशोक भारद्वाज, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी जाटव, उपाध्यक्ष रजनी ओमकार यादव, रामजीलाल थापक, श्रीकृष्ण कटारे, जयवीर पुरोहित आदि शामिल हैं।