अंतिम छोर के हर व्यक्ति को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर करें संगठन को मजबूत : वासुदेव

हर कांग्रेसी सिपाही जनता के हर सुख दु:ख में सम्मलित रहे : मानसिंह
जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित

भिण्ड, 21 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कांग्रेस के प्रभारी वासुदेव शर्मा, सह प्रभारी रामकिंकर गुर्जर, पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री देवभान सिंह भदौरिया व जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बारी बारी से अपने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में मेहगांव, गोहद, लहार, भिण्ड, अटेर के ब्लॉक अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे, जिलेभर में नगरी निकाय में मिली सफलता की सभी लोगों ने प्रशंसा की व आगामी 2023 के लिए जिले की पांचों विधानसभाओं पर कांग्रेस का कब्जा हो उसके लिए संकल्प लिया। सभी ने बूथ लेबल से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव भी दिए।
जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतत्व में मजबूत हुए जिला संगठन की सराहना भी की और आगामी समय में मिशन 2023 को देखते हुए संगठन को और मजबूती से कार्य कर हर अंतिम छोर के व्यक्ति की लड़ाई के साथ देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था का विरोध आमजन के साथ जरूर करने की सलाह दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि जिले का हर कांग्रेसी सिपाही जनता के हर सुख-दु:ख मे सम्मलित रहे एवं जानता का विश्वास कांग्रेस पार्टी पर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, राजकुमार शर्मा, अरविंद बघेल, रणजीत सिंह गुर्जर, डॉ. रणवीर यादव, राजीव कौशिक, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, रॉकी तोमर, समीर भदौरिया, वीरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र पिंकी भदौरिया, मनोज दैपुरिया, रामहर्ष कुशवाह इत्यादि मौजूद रहे।