सेवानिवृत्त शिक्षक दुबे को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने रामायण भेंट कर किया बिदाई समारोह

भिण्ड, 01 अगस्त। लहार अनुविभाग के ग्राम टोला निवासी सरल हृदय शिक्षक रामकरण दुबे की सेवानिवृत्ती के अवसर पर रविवार को उनके निज निवास पर भव्य बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह मौजूद रहे। उन्होंने दुबे जी को रामायण देकर एवं शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया और कहा कि आप आगे के जीवन में भजन करें और लोगों की सेवा करें। सरल स्वभाव के धनी के रूप में फेमस हुए ग्राम टोला के शिक्षक रामकरण द्विवेदी हमेशा से समाजसेवा में अग्रणी रहे हैं।
बिदाई समारोह के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राजू मॉलया ने कहा कि दुबे जी के साथ हमने जो लम्हे बिताए वो हमेशा अविस्मरणीय रहे। दुबे जी समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहे है और हम इनके मार्गदर्शन में काम करते रहे है। आज वो रिटायरमेंट के साथ-साथ हमारे राजनीतिक परिवार में भी शामिल हो रहे हैं, जिससे हमें आगे आने वाले भविष्य में बहुत ऊर्जा मिलेगी।
इस मौके पर रिटायरमेंट होकर बिदा हो रहे घर लौटे रामकरण दुबे ने कहा कि मेरी नौकरी में मुझे बहुत अच्छे अच्छे अनुभव मिले और बिना परेशानी के साथ सबके साथ प्रेम भाव से रहकर आज बिदाई लेकर घर जा रहा हूं। अगर मुझसे जीवन मे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ करें। इस मौके पर एसडीएम लहार आरए प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी, कैलाश चौधरी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोंटी सिंह महुआ, ब्रजकिशोर दुबे, करन सिंह कुशवाह, कोमल सिंह परिहार, शैलेन्द्र सिंह राजावत, जानकी नंदन समाधिया, चंदू दुबे अखदेवा, विनोद दुबे दाउ गिरबासा, जगत नारायण त्रिपाठी, सरयू प्रसाद त्रिपाठी संज्ञा, राजेन्द्र उपाध्याय बरहा आदि प्रमुख लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता राजाभैया पाल ने किया। अंत में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।