नपा अध्यक्ष से तय होगा गोहद का विकास

भाजपा-कांग्रेस ने अपनाई जोड़-तोड़ की राजनीति

भिण्ड, 24 जुलाई। नगर पालिका परिषद गोहद का चुनाव संपन्न हो गया है, मतगणना के बाद गोहद नगर पालिका के 18 पार्षदों में पांच कांग्रेस, तीन भाजपा, एक आमआदमी पार्टी व नो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए हैं। ताजा स्थिति पर गौर करें तो अभी गोहद नगर पालिका में कोई भी राजनीतिक दल अध्यक्ष बनने की स्थिति में नहीं है। गोहद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को निर्दलियों से संपर्क कर मन टटोलने के लिए छोड़ दिया है, भाजपा की कमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लालसिंह आर्य व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रणवीर जाटव ने सम्हाल ली है, गोहद के मतदाताओं ने अपना फैसला कर दिया है, अब चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथ में है कि गोहद को किस दिशा में ले जाना चाहते है।
उल्लेखनीय है कि गोहद की जनता को विधानसभा के 2018 व उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं ने अनेक बादे किए, लेकिन नतीजा डाक के तीन पात। उपचुनाव में भी गोहद की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, लेकिन नतीजा क्या हुआ। कांग्रेस के नेता कहते थे कि गोहद की जनता को एक के साथ एक विधायक फ्री मिलेगा। लेकिन अब हाल यह है कि खुद का विधायक भी जनता से दूर है, ये वो ही कांग्रेस पार्टी है जिसके शासनकाल में गोहद से संभागीय लोक निर्माण विभाग व आरईएस कार्यालय छीन लिया गया। गोहद की जनता कांग्रेस के हाथों कब तक ठगी जाती रहेगी, अभी प्रदेश में भाजपा की सरकार है, हम सरकार के साथ रहकर अपने नगर के विकास की अवधारणा को साकार कर सकते हैं। भाजपा के विकास के बादे को हम जमीन पर साकार होते भी देख रहे हैं। गोहद नगर की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के 113 करोड़ की जलावद्र्धन योजना स्वीकृति हो गई है और सर्वे कार्य भी शुरू हो गया है। अगर भाजपा का अध्यक्ष चुना जाता है तो जलावद्र्धन योजना में गति आएगी, साथ हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही स्टेशन से गोलंबर तक फोरलेन सड़क जिसने गोहद की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। इसलिए चुने हुए प्रतिनिधियों को अध्यक्ष पद मतदान करने से पहले वर्तमान नहीं भविष्य पर ध्यान देना होगा। साथ ही यह नगर हम सबका है और इसके विकास की जिम्मेदारी आपको गोहद की जनता ने दी है, हम नगर के विकास को दृष्टगत रखते हुए अपने मत का प्रयोग करें।