गोहद नपा चुनाव में निर्दलीयों ने बाजी मारी

पांच कांग्रेस, तीन भाजपा, एक आम आदमी एवं नौ निर्दलीय जीते

भिण्ड, 20 जुलाई। गोहद नगर पालिका के 18 वार्डों के लिए 13 जुलाई को संपन्न हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को शा. महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद में संपन्न हुई। मतगणना के लिए 18 टेबल लगाई गई थीं, जहां मतों की गिनती की गई। सर्वप्रथम राजनैतिक दलों के अध्यक्ष के सामने स्ट्रांग रूम से ईव्हीएम मशीन को टेबल पर लाया गया, गोहद नगर पालिका में मतों की गणना में पाच राउण्ड थे।
सर्वप्रथम वार्ड क्र.12 का परिणाम आया और कांग्रेस का खाता खुल गया और सबसे अंतिम परिणाम वार्ड पांच का था, यहां निर्दलीय लाखन सिंह गुर्जर विजयी हुए। मतगणना संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। गोहद नगर पालिका चुनाव में गोहद के राजनैतिक धुरंधरों की राजनीति धरी रह गई। यहां जनता ने बिना किसी दवाब के स्वतंत्र रूप से मतदान किया। यहां बागी उम्मीदवारों ने भी अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हराने में कोई कसर नहीं छोड़़ी। कई ऐसे वार्ड थे जहां बागी प्रत्याशी हार के कारण बने। गोहद नगर में जहां माकपा का खाता नहीं खुला, वहीं आम आदमी पार्टी ने खाता खोला। यहां कांगेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज कर बापसी की। वहीं भाजपा को तीन सीट पर ही संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में विजयी जुलूस निकाला।
गोहद नगर पालिका के वार्ड क्र.एक से सुषमा पुत्री आत्मदास भटनागर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा सोनू को 116 मतों से पराजित किया। वार्ड क्र.दो से निर्दलीय प्रत्याशी गीता बहादुर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चंचल अजय बाथम को 191 मतों से शिकस्त दी। वार्ड क्र.तीन से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा रवीन्द्र सगर ने 359 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी आरती बंटी कुबेर को 16 मतों से पछड़ा। वार्ड क्र.चार में मंजू जगदीश माहोर ने 723 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीरा ओपी से 94 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड क्र.पांच से निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह गुर्जर को 2245 मत प्राप्त हुए, इन्होंने भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र गुर्जर को 1055 मतों से शिकस्त दी। वार्ड क्र.छह में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी बृजेश शर्मा को 274 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड क्र.सात में कांग्रेस प्रत्याशी रजिया अकरम खान को 1012 एवं भाजपा प्रत्याशी सीमा विनोद जैन को 636 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.आठ से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जयदेवी प्रजापति को 342 एव भूरी इदरीस को 224 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.नौ से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कांकर को 522 एव संजय खान को 452 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.10 में मीना बेगम को 479, श्रीमती सीमा गुर्जर को 356 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.11 में जरीना साबू खान कांग्रेस को 479, श्रीमती रूबी सौरभ पाण्डे को 245 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.12 में कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेन्द्र यादव ने 297 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी रामप्रसाद कुशवाह को 12 मतों से शिकस्त दी। वार्ड क्र.13 में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र-दशरथ सिंह को 522 मत एवं निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश श्रीवास को 251 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.14 से निर्दलीय प्रत्याशी राघवेन्द्र भार्गव को 208 एवं आम आदमी पार्टी के एडवोकेट प्रवीण गुप्ता को 199 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.15 में मनीष माझी को 762 एवं भाजपा के सचिन कोरकू को 135 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.16 से श्रीमती राजाबेटी को 1145, द्वारिका प्रसाद को 436 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.17 में श्रीमती मंजू प्रमोद कामत को 834, रेशमा को 513 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र.18 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विनीता-मुन्नेश तोमर को 1435, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंजलि-वीपी सिंह 807 मत प्राप्त हुए।