चुनाव में देखने को मिल रहा है पति-पत्नी का समर्पण भाव

भिण्ड, 11 जुलाई। गोहद में नगर पालिका चुनाव शोरगुल समाप्त हो गया है, गुजरे समय में राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभा जनसंपर्क कर मतदान करने की अपील की। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालंसिह आर्य, निगम अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त) रणवीर जाटव ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एड़ी–चोटी का जोर लगाया, गली-गली घूमकर बोट मांगे। लेकिन इस बार गोहद में नगर पालिका चुनाव में परिणाम अप्रत्याशित होंगे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राजनीतिक दलों को उम्मीदवार पैदा नहीं होंगे। इस बार चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अधिक चुनकर आएंगे, नगर के 18 वार्डों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है, नगर के 18 वार्ड आरक्षण के आधार पर महिला व पुरुष हैं, लेकिन यहां चुनाव प्रचार में पति-पत्नी का समर्पण भाव देखने को मिल रहा है। जहां पति पत्नी के लिए सी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं हैं, वो भी अपने भाग्य विधाता के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं के पैर छूकर मतदान की अपील कर रही हैं।