विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी व विचार विमर्श आयोजित

ग्राम डिड़ीखुर्द में नेहरू युवा केन्द्र ने किया आयोजन

भिण्ड, 11 जुलाई। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वावधान व सर्वे भवंतु सुखिन: युवा मण्डल के सहयोग से विश्व जनसंख्या दिवस पर एक संगोष्ठी परिचर्चा का आयोजन ग्राम डिड़ीखुर्द व नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम आठ मिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीले भविष्य की और अफसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना थीम पर यह संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का निर्देशन युवा जिला अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र आशुतोष साहू ने किया।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर विश्व में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जो आने वाले समय में संपूर्ण विश्व के लिए एक विकराल रूप ले सकती है। जिला लेखाकार अधिकारी आरएस वर्मा ने कहा कि हमें जनसंख्या इस तरह से नियंत्रण करनी है जिससे देश पर कोई परेशानी न आए, हमें छोटा परिवार सुखी परिवार के नारे को साकार कर के चलना है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्वे भवंतु सुखिन: युवा मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा नंदू ने कहा कि किसी भी वस्तु की अधिकता विनाश की ओर ले जाती है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। जब जनसंख्या अधिक होगी और संसाधनों की कमी होगी तो निश्चित तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आभार प्रदर्शन कौशल यादव ने किया। कार्यक्रम में युवा मण्डल के सक्रिय सदस्य आकाश शर्मा, दीपक यादव, अमन यादव, पंकज यादव, शिवम यादव, मनीष यादव, पिंटू यादव, सौरव यादव, अरविंद यादव, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय से रामसेवक मौर्य, धर्मवीर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशुतोष शर्मा नंदू, अंकित दुबे, कीर्ति तिवारी, सपना परमार आदि लोग मौजूद रहे।