नपा में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कांग्रेस को विजयी बनाएं : त्रिपाठी

कांग्रेस ने वार्ड एक के प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

भिण्ड, 29 जून। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने वार्ड क्र.एक रानी का ताल में कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सुनीता-सुनील कांकर के समर्थन में घर-घर जाकर उन्हें बोट देने की अपील की। त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता सुनील कांकर को अगर आप वोट देकर विजय बनाते हैं, तो भिण्ड नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, आज नगर पालिका में हा-हाकार मचा हुआ है, हर विभाग में बिना लेन-देन के कोई काम ही नहीं होता है। जनसंपर्क में सुनील कांकर, मण्डलम अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित पीसी, राघवेन्द्र कांकर, गोलू शुक्ला, मनीष जैन, मोनू संजय कुशवाह, आजाद कुशवाह, अखिलेश शर्मा, विष्णुदत्त बौहरे, धर्मेन्द्र चौबे, विष्णु कुशवाह, बल्ली जैन, पप्पू खेरी आदि उपस्थित रहे।