मेहगांव विश्राम ग्रह पर स्व. महेश राजौरिया को दी गई श्रद्धांजलि

भिण्ड, 07 जून। स्व. महेश राजौरिया निवासी ग्राम कन्हारी के निधन पर सोमवार को रेस्ट हाउस मेहगांव पर मनीष शिवहरे मेहगांव द्वारा कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर प्रतिष्ठत सामाजिक लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सहज सरल मृदु व्यवहार को याद किया गया।
ज्ञातव्य रहे कि स्व. राजौरिया जी एक कर्मठ एवं ईमानदार व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे हमेशा क्षेत्र के लोगों की सेवा करने में लगे रहते थे उनका निधन एक अपूर्णनीय क्षति है। कोरोना महामारी के चलते श्री राजौरिया का ग्वालियर इलाज के दौरान निधन हो गया था। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। श्रृद्धांजलि सभा रामअवतार चौधरी एडव्होकेट, राजेश शर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, रेजीगुरु शर्मा, सुभाष राठौर एडव्होकेट, आशीष दुबे एडव्होकेट, गिरजेश सेंथिया एडव्होकेट, शिवम चौधरी एडव्होकेट, अंजू दुबे, विष्णुदत्त तिवारी, भीकम सिंह गुर्जर, रोहित करैया, अंकित तोमर, खत्तू मामा, गिरजेश पचौरी पत्रकार, सीतू गुर्जर गणेश पाराशर पत्रकार,पवन चौधरी आदि कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद के निधन पर शोक

गोहद नगर पालिका के पूर्व पार्षद विनोद यादव का लम्बी बीमारी के चलते शनिवार देर शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गोहदी गेट पर बने मुक्तिधाम में हुआ। उनके निधन पर पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, सुरेश बोहरे, लला भटेले, ओमप्रकाश कुशवाह, जगदीश गुप्ता, विवेक जैन, आशीष शर्मा, रामसिया जाटव, भीकम कौशल, महेश श्रीवास्तव, अविनाश भटेले, कालीचरण कुचिया, अतर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, सौरभ पांडेय, ललित अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज, राजेश नागर, पिंकी सगर, प्रमोद कामत, कौशल भटेले, नीरज यादव, नीलेश श्रीवास, कंचन गौड़, लल्लू यादव ने शोक व्यक्त किया है।